फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बुर्के में डांस के मामले में स्कूल प्रबंधक पर एफआईआर

Sat, 22 Aug 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे। बभनजोत ब्लॉक के औसानी बुजुर्ग स्थित नॉलेज बीम एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान बुर्के में छात्राओं के डांस का वीडियो वायरल होने के मामले में स्कूल प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी बभनजोत रियाज अहमद ने विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ थाना खोड़ारे में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आरोप है कि नॉलेज बीम एकेडमी का संचालन शासकीय नियमों के विपरीत गैर मान्यता प्राप्त अथवा अमान्य विद्यालय के रूप में किया जा रहा था। साथ ही स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर सार्वजनिक मंच से ऐसा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं प्रभावित होने और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका उत्पन्न हुई। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि विद्यालय के अज्ञात प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें