फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डंपर की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 22 Aug 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
हरिश्याम। फाइल फोटो 
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज। इस्माइलपुर में टेपरहन पुरवा के पास पीडी बंधा पर शनिवार दोपहर डंपर की टक्कर लगने से बाइक सवार हरिश्याम की मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार उनका चचेरा भाई बच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर डंपर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। परसपुर के सकरौर डीहा निवासी जगदंबा प्रसाद ने बताया कि वह उमरी बेगमगंज के तिवारी पुरवा स्थित ननिहाल में रहते हैं। पिछले दिनों पत्नी सीमा का निधन हो गया था। पत्नी की तेरहवीं का निमंत्रण देने के लिए छोटे भाई हरिश्याम (30) चचेरे भाई विवेक के साथ बाइक से जबरनगर जा रहे थे। पीडी बंधा पर हादसे में हरिश्याम की मौके पर मौत हो गई। विवेक उछलकर कर दूर जा गिरे। जिससे वह बच गए। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया।
विज्ञापन


हरिश्याम तीन भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई जगदंबा प्रसाद व जगप्रसाद हैं। जगदंबा ननिहाल में रहते हैं। जगप्रसाद गांव में रहकर खेती करने के साथ ही 80 साल के वृद्ध पिता भीखी की देखभाल करते हैं। चचेरी बहन कमलेश ने बताया कि हरिश्याम अयोध्या में रहकर डोल-नगाड़ा बजाकर गुजारा करते थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पवन मिश्र ने बताया कि जगदंबा की तहरीर पर अज्ञात डंपर व चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें