फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिजली चोरी में पांच पर एफआईआर

Sun, 19 Jul 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बिजली विभाग ने बिजली चोरी और बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। विभाग की संयुक्त टीमों ने छापा मारकर बिजली चोरी के पांच मामले पकड़े। संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 260 बड़े बकायेदारों को सात दिन के भीतर बकाया बिजली का बिल जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जांच के दौरान तीन मीटरों में स्टोर रीडिंग के जरिये 3,220 यूनिट बिजली की चोरी पकड़ी गई। विभाग ने बकायेदारों को निर्धारित समय में बिल जमा करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने उपभोक्ताओं से बिजली चोरी से बचने और समय से बिल का भुगतान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें