फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कारोबारी दंपती व उनके मैनेजर के खिलाफ एफआईआर

Mon, 15 Jun 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। एक्सपायर और खराब हो चुके ग्रॉसरी (किराना) उत्पादों के कारोबार में 35 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अयोध्या निवासी कारोबारी दंपती अरविंद तिवारी, पूनम तिवारी और उनके मैनेजर राजीव पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी आशीष कुमार त्रिपाठी का आरोप है कि समझौते के तहत अरविंद तिवारी की फर्म को एक्सपायर माल वापस लेकर नया माल देना था लेकिन करीब 30 लाख रुपये का माल वापस नहीं लिया गया। आरोप है कि मैनेजर के कहने पर पांच लाख रुपये और जमा कराए गए, फिर भी न नया माल मिला और न ही पुराना माल वापस लिया गया। पीड़ित का कहना है कि रुपये और माल की मांग करने पर आरोपियों ने भुगतान से इन्कार कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। इससे उन्हें करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ और उनका कारोबार भी बंद हो गया।
नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें