बेलसर। बीडीओ रवि गुप्त का मोबाइल हैक कर लोगों से रुपये मांगने का मामला सामने आया है। हैकर ने बेलसर क्षेत्र के कई लोगों के साथ ही तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय से भी मदद के नाम पर 60 हजार रुपये मांगे। बीडीओ रवि गुप्त ने बताया कि उनके नाम और मोबाइल के जरिये कई लोगों से रुपये मांगे जा चुके हैं। मामला सामने आने के बाद उन्होंने लोगों को सतर्क किया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने जा रहे हैं। सीओ तरबगंज यूपी सिंह का कहना है कि इस बारे में जानकारी नहीं है। पता कराया जा रहा है। (संवाद)