विश्नोहरपुर। परसापुर गांव में दो पक्षों में कुत्ते को लेकर विवाद हो गया। इसमें छह लोग जख्मी हो गए। एक पक्ष के प्रभुनाथ यादव ने बताया कि कुत्ते को लेकर हुए विवाद से नाराज सूरज, रामकुमार, अशोक, इंद्रावती, रामनरेश और चार अज्ञात लोगों ने बुधवार को उन पर लाठी-डंडा और फरसा से हमला कर जख्मी कर दिया। बचाने आई उनकी मां, पिता और भाई को भी पीटा गया।
दूसरे पक्ष की इंद्रावती ने बताया कि रंजिश को लेकर भगीरथी, रामजी, प्रभुनाथ, दानी, सुमन और राजमती ने मिलकर कुदाल और बांका से हमला किया, जिससे उनके पति और बेटे को गंभीर चोटें आईं हैं। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि आधा दर्जन चोटिल लोगों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। (संवाद)