फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रेलगाड़ियों और बसों में सीट को लेकर मारामारी

Sun, 03 Nov 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से खचाखच भरी ट्रेन। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। दीपावली हो गई। त्योहार मनाने घर आए लोग अब महानगरों को वापस जाने लगे हैं। उधर, छठ पूजा को लेकर यात्री अपने घरों को पहुंच रहे हैं। ऐसे में ट्रेनें खचाखच भरी हुई हैं। ट्रेनों में यात्रियों के बैठने के लिए जगह नहीं है। किसी तरह खड़े होकर लोग यात्रा करने को मजबूर हैं। कमोबेश यही हालत रोडवेज बसों की है। हालांकि, अधिकारी सबकुछ सामान्य होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को गोंडा जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ रही। आने-आने वाली ट्रेनें एकदम फुल थीं। इसमें सवार होने के लिए यात्रियों को काफी मुसीबतें झेलनी पड़ीं। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ी। गोद में बच्चे को लेकर किसी तरह से सफर किया। गोड़वाघाट के राममोहन ने बताया कि वह दीपावली मनाने दिल्ली से आए थे। आज लौट रहे हैं, लेकिन ट्रेन में जगह नहीं है। कहा कि जिस कंपनी में वह काम कर रहे हैं, वहां से लगातार फोन आ रहा है। किसी तरह जाना पड़ेगा। रेलवे को यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलानी चाहिए।
शिवकुमार ने कहा कि वह बीमार हैं। दवा कराने दिल्ली जा रहे हैं। लेकिन भीड़ इतनी है कि उसमें चढ़ने की हिम्मत नहीं है। रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। कई स्पेशल ट्रेनें बोर्ड ने चलाई हैं। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। वहीं रोडवेज स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ रही। सबसे ज्यादा परेशानी लखनऊ व दिल्ली जाने के लिए है। एआरएम कपिलदेव का कहना है कि त्योहार में बसों का संचालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें