फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से खेत भी डूबे और शहर में जलभराव का संकट बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बेमौसम बरसात से पूरे जिले में जलभराव की स्थिति हो गई है। एक तरफ जहां खेतों में पानी भर गए हैं, वहीं नालों में भी उफान आ गया है। शहर हो या गांव जलभराव से लोगों को कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ता है। शहर के तो कई मोहल्लों में जलभराव से आवागमन तक बाधित है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें जलभराव से प्रभावित हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल समेत कई सरकारी भवनों में भी पानी भर गया है। वहीं सड़कों पर जलभराव से गड्ढे हो गए हैं। इससे आवागमन में कठिनाई आती है। खेतों में अधिक जलभराव होने से किसानों की भी मुश्किलें आ सकती हैं। धान की रोपाई पिछड़ सकता है।
बीते शुक्रवार को से शुरू हुई बरसात, पहले तो रुक रुक कर बारिश होती रही। लेकिन रविवार की रात से मंगलवार की दोपहर तक लगातार बारिश होती रही। इससे जिले के कई नाले भी उफना गए और तालाबों में भी पानी भर गया है।
विज्ञापन

लगातार बारिश से कई दिनों से गर्मी व उमस से जूझ रहे लोगों को तो राहत मिली है, लेकिन जलभराव से समस्या भी खड़ी हो गई है। किसानों की सब्जी, मक्के की फसल प्रभावित हो रही है, गन्ने के खेत में भी जलभराव होने से दिक्कत आ रही है। मंगलवार की शाम को बारिश रुकने से लोगों की मुश्किलें कुछ कम तो हुईं लेकिन अभी बारिश का अनुमान बना हुआ है।
लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण गोंडा उतरौला मार्ग जगह जगह धॅस गया और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जो आने जाने वाले वाहनों और राहगीरों के लिए जानलेवा बने हुए हैं। साल 2018 में 60 करोड़ की लागत से बनी गोंडा उतरौला मार्ग कई जगह उखड़ गई है।
कई स्थानों पर गड्ढा युक्त हो गई है। पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण माधवगंज पावरहाउस और बगुलही पुल के पास सड़क धंस गई है, सड़क के बीच बने बड़े बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। मंगलवार को उतरौला की ओर से आ रही एक कार बगुलही पुल के पास गड्ढे को बचाने के चक्कर में खड्ड में चली गई।
स्थानीय सुरेश चंद्र मिश्र, तिलोकपुर के ग्राम प्रधान मिश्रीलाल कनौजिया, पड़वा पूरे नवल के ग्राम प्रधान रमेश मौर्य, उमाकांत शुक्ल ने सड़क के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया है और पुनर्निर्माण की मांग किया है। स्थानीय विधायक विनय द्विवेदी ने ठेकेदार को फटकार भी लगाई है।
तीन दिन से लगातार हो रही बरसात के कारण गोंडा लखनऊ मार्ग पर जल निकासी की व्यवस्था न होने से कई तरह की समस्या है। करीब आधा दर्जन दुकान व प्राथमिक स्कूल, जूनियर स्कूल, बालिका स्कूल में घुटनो तक पानी भर गया है। किसी तरफ पानी निकालने की कोई व्यवस्था नही है।
जिससे स्कूल की बिल्डिंग जल भराव के कारण कभी गिर सकती है। बालपुर प्राथमिक स्कूल की बिल्डिंग अंग्रेजों के जमाने मे बनाई गयी थी। जो काफी जर्जर भी है। जल भराव से दुकानदार भी परेशान है। दुकान के अंदर पानी भरा हुआ है।
लगातार हो रही बारिश के कारण खोड़ारे बाजार, सबना बाजार, बगदर बाजार, गौराचौकी सादुल्लाह नगर रोड गौराचौकी से बभनान रोड पर लोगो का चलना दुश्वार हो गया है।
जिले के पूर्वी छोर की मुख्य सड़क होने के कारण इसी रास्ते से हजारों लोगो का ब्लॉक मुख्यालय बभनजोत, बभनान रेलवे स्टेशन, जिला मुख्यालय जनपद से सटे जनपद बलरामपुर जिले के सादुल्लाह नगर बाजार, उतरौला बाजार सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज बाजार, इटवा बाजार, बस्ती जिले के सोनहा बाजार, भानपुर बाजार आना जाना रहता है। लेकिन बारिश की वजह से सड़क पर जलभराव के कारण नदी दिखाई दे रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें