फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खाद व्यापारी व दो दोस्तों पर चाकू से हमला

Thu, 30 Jul 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहा बाजार/रुपईडीह। बनगाई गांव के पास स्थित ढाबे पर बुधवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने खाद व्यापारी और उनके दो दोस्तों पर लोहे की रॉड व चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो युवकों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की है। खरगूपुर के मंगलनगर निवासी लवकुश मिश्र ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे वह खाद व्यापारी चंद्रकेश्वर तिवारी उर्फ अन्नी निवासी पूरे पाठक और विकास तिवारी निवासी बनगाई के साथ गोंडा-बहराइच मार्ग पर बनगाई गांव के ढाबे पर खाना खाने गए थे। इसी दौरान दो स्कॉर्पियो और एक बोलेरो से पहुंचे सात लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर लोहे की रॉड, चाकू व डंडे से हमला कर दिया गया। हमले में वह तीनों घायल हो गए। हमलावरों ने अन्नी की कार क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अन्नी और विकास को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूरे पाठक गांव निवासी विजयानंद तिवारी, उसके भाई देवानंद तिवारी, चेतनानंद तिवारी और राजन उर्फ विकास तिवारी, अतुल कुमार तिवारी, अंकुर तिवारी तथा एक अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें