फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु

Thu, 30 Jul 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सावन के पहले दिन ​शिवालयों में जला​भिषेक करते श्रद्धालु व नागेश्वर महादेव मंदिर में गणपति स्वरू
विज्ञापन
गोंडा। सावन माह की शुरुआत बृहस्पतिवार से होते ही जिले के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, भांग, धतूरा, शमी, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। नगर के दुखहरण नाथ मंदिर सहित विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

खरगूपुर संवाद के अनुसार पौराणिक पृथ्वीनाथ मंदिर में सुबह से महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और महाकाल के जयकारों के बीच भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिर के प्रधान पुजारी जगदंबा प्रसाद तिवारी ने बताया कि इस वर्ष सावन 30 जुलाई से 28 अगस्त तक रहेगा। उन्होंने बताया कि सावन में सोमवार का व्रत रखकर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि सावन के सोमवार और शुक्रवार को अधिक भीड़ होने की वजह से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। गर्भगृह और मेला परिसर में उपनिरीक्षकों के साथ पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

विश्नोहरपुर के महंगूपुर स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के प्रथम दिवस भगवान शिव का गणपति स्वरूप में विशेष शृंगार किया गया। आकर्षक सजावट और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर मंगलकामना की।

सावन के पहले दिन शिवालयों में जलाभिषेक करते श्रद्धालु व नागेश्वर महादेव मंदिर में गणपति स्वरू

सावन के पहले दिन शिवालयों में जलाभिषेक करते श्रद्धालु व नागेश्वर महादेव मंदिर में गणपति स्वरू

सावन के पहले दिन शिवालयों में जलाभिषेक करते श्रद्धालु व नागेश्वर महादेव मंदिर में गणपति स्वरू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें