फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बेटी के अपहरण के बाद बिगड़ी पिता की तबीयत, मौत

Fri, 06 Jun 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। कटरा बाजार इलाके में बेटी के अपहरण से आहत पिता की तबीयत बिगड़ गई। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि चार मई को गांव के ही एक युवक ने उनकी बहन को अगवा कर लिया। इसके बाद से पिता समेत पूरा परिवार मानसिक तनाव से जूझ रहा है। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मगर पुलिस बहन के बारे में कोई जानकारी नहीं जुटा सकी। इसी सदमे में शुक्रवार को उनके 50 वर्षीय पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
तीन अन्य के लापता होने का मुकदमा दर्ज
मनकापुर इलाके की रहने वाली एक महिला ने बताया कि मंगलवार को 11 बजे उनकी 16 वर्षीय बेटी लापता हो गई। गांव के एक युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, एक अन्य किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने छपिया के दुलारजोत निवासी राम सजीवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल मनोज पाठक का कहना है कि दोनों मामलों में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

करनैलगंज इलाके के रहने वाले युवक ने बताया कि तीन जून को उनकी 21 वर्षीय बहन को गांव के ही धर्मेंद्र उर्फ मैकूलाल ने अगवा कर लिया। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन



बेटी की तस्वीर वायरल करने के विरोध पर पीटा

रुपईडीह/दुबहा बाजार (गोंडा)। कौड़िया बाजार इलाके के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि एक युवक ने उनकी बेटी का फोटो वायरल कर दिया। पुलिस से कार्रवाई की मांग की तो आरोपी समझौते का दबाव बनाने लगा। विरोध जताया तो मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कोचवा खंता गांव के जीवनलाल उर्फ किन्नी, राम अचल, संदीप जायसवाल समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें