गोंडा। परिवहन निगम के गोंडा डिपो को 20 और नई बसें मिली हैं। इससे गोंडा डिपो के बेडे़ में 145 बसें हो जाएंगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिलदेव ने बताया कि परिवहन निगम मुख्यालय से गोंडा डिपो को 20 और नई बसों का आवंटन किया गया है। इससे पहले 19 मई को 42 सीटर छह बसें मिली थीं। अब 42 व 28 सीटर बसें मिलेंगी। 28 सीटर नई बसों को करनैलगंज, मनकापुर, नवाबगंज, रगड़गंज, तरबगंज रूट पर चलाने की तैयारी है। (संवाद)