फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस व बोलेरो में भिड़ंत, पिता-पुत्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा-अयोध्या मार्ग पर पांडेयपुर के समीप मत्स्य पालन केंद्र के सामने रविवार की रात तकरीबन आठ बजे प्रयाग डिपो की रोडवेज बस व जीप के बीच हुई भिड़ंत में पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।
विज्ञापन

कोतवालीनगर क्षेत्र के नेवलगंज के रहने वाले 11 लोग एक जीप से रविवार की रात तकरीबन आठ बजे वजीरगंज थाना क्षेत्र के बंधवा चौराहे के पास एक शादी समारोह में जा रहे थे। सभी कोतवाली देहात क्षेत्र के खोरहंसा पुलिस चौकी क्षेत्र के पांडेयपुर के समीप मत्स्य पालन केन्द्र के सामने पहुंचे थे तभी अयोध्या से आ रही प्रयाग डिपो की बस की जीप से भिड़ंत हो गई।
जिसमें जीप सवार नेवलगंज के रहने वाले राकेश (25) की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में राकेश की बेटी रागिनी (5), नेवलगंज की ही श्यामपता (50), धुनिया (45), सालपुर बैरिया निवासी प्रियांशु (6) पुत्र शेर सिंह, गायत्री (55), वजीरगंज के रसूलपुर निवासी कनजहे (60), नगर कोतवाली क्षेत्र के मोकलपुर के रहने वाले रिंकू (17) पुत्र संतोष व मेवातियान मोहल्ला निवासी राना (35) समेत 11 लोग घायल हो गये।
विज्ञापन

हादसे के दौरान हाईवे पर दोनों तरफ का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और दोनों तरफ आने-जाने वाले वाहनों की लम्बी कतार लग गई। हादसे की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह, कोतवाल देहात संतोष कुमार तिवारी, खोरहंसा चौकी प्रभारी जितेंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे और हादसे में घायल लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से रागिनी को नाजुक हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया।
उसकी लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे की सूचना पर जिला अधिकारी मार्कंडेय शाही ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। डीएम ने अस्पताल प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें