फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खनिज भंडार खोजने को लेकर सर्वे का किसानों ने जताया विरोध

Fri, 14 Feb 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। भारत सरकार की कंपनी इंडियन ऑयल लिमिटेड के वर्क आर्डर पर पेट्रोलियम व गैस पदार्थों की खोज के दौरान शुक्रवार को नरदा गांव में विवाद हो गया। बाद में पुलिस ने नाराज किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया। तब जाकर सर्वे कार्य दोबारा शुरू हो सका है। हालांकि किसानों को उचित मुआवजे के साथ ही नौकरी देने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों ने दावा किया नवाबगंज और बेलसर ब्लॉक में सुचारू रूप से सर्वे कार्य पूरा किया गया है। शुक्रवार को टीम परसपुर ब्लॉक के नरदा में बिना किसानों के साथ बैठक किए कार्यदायी संंस्था की ओर से गेहूं के खेत में ड्रिल होल शुरू कर दिया। इसके बाद किसान नाराज हो गए। किसानों ने पुलिस बुला ली। ऐसे में टीम को काम बंद करना पड़ा। पुलिस नेे किसानों की कार्यदायी संस्था से समन्वय स्थापित कर काम शुरू कराया।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों बिना बताए गेहूं की फसल के बीच ड्रिल होल शुरू कर दिया गया। इससे प्रभावित किसानों ने विरोध जताया है। पीआरओ अरविंद पाठक ने बताया कि किसानों से मीटिंग नही हो पाई थी। जल्द ही मुआवजा फार्म भरवाकर भुगतान कराया जाएगा। एसडीएम कर्नलगंज भारत भार्गव का कहना है कि कंपनी की ओर से किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए तहसील किसी तरह की उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन

नौकरी व मुआवजे को लेकर दिखा उत्साह
डिडीसिया कला के गड़रिया पुरवा निवासी पृथ्वीनाथ पाल ने बताया गांव में तेल निकलने वाला है। उन्हें बताया है कि जिसके खेत में तेल निकलेगा वहा तक सड़क बनाई जाएगी। खेत का मुआवजा मिलेगा एक आदमी को नौकरी भी दी जायेगी। गांव के राजेश तिवारी ने कहा 1980 में एक बार पहले भी सर्वे हुआ था। अब दोबारा सर्वे हो रहा है, तेल मिलने की संभावना है। किसानों में उत्साह नजर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें