गोंडा। खेत से लौटते समय गोंडा-लखनऊ मार्ग पर एक किसान को अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर लिकल गया। आसपास के लोगों ने चौकी बालपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल किसान को निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान किसान की मौत हो गयी।
कोतवाली करनैलगंज के चौकी बालपुर क्षेत्र के गोंडा-लखनऊ मार्ग पर सोमवार रात करीब 10 बजे कपुरपुर गांव निवासी भगवान दास दुबे उर्फ राजू (40) अपने खेत से छुट्टा जानवर भगाकर वापस लौट रहे थे।
अचानक रोड पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। आस पास के लोगों ने तत्काल बालपुर पुलिस को सूचना दिया। बालपुर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार अग्निहोत्री हमराही जगेश्वर गौड के साथ पहुंचकर निजी वाहन से घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ कुछ देर बाद किसान की मौत हो गई।