फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (गोंडा)। धान के खेत में रासायनिक खाद डालने गए गेंड़सर निवासी एक किसान की सांप के डसने से इलाज के दौरान रविवार की भोर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना वजीरगंज के उपनिरीक्षक भगवान यादव ने बताया कि गेंड़सर गांव के मजरे अहिरन पुरवा निवासी गादुर यादव (59) शनिवार को दिन में धान के खेत में रासायनिक खाद छीटने गया था।
विज्ञापन

वहीं उसे किसी जहरीले सांप ने डस लिया। घर पर पहुंचकर उसने परिवारीजन को इसकी सूचना दी। परिवारीजन उसे तरबगंज के एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर गये। जहां इलाज के दौरान उसने रविवार की भोर दम तोड़ दिया। हादुर यादव के बेटे राधेश्याम यादव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें