गोंडा। थानों में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ ही पुलिस लाइन के 17 पुलिस कर्मियों समेत 166 की तैनाती में फेरबदल हुआ है। स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने पहली बार इतने बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। इसमें 39 मुख्य आरक्षी शामिल हैं और सभी सिपाही है।
एसपी ने पुलिस लाइन में तैनात 14 मुख्य आरक्षियों और तीन आरक्षियों को थानों में तैनाती दी है, इसके अलावा अन्य थानों में लंबे समय से तैनात आरक्षियों को दूसरे थानों में तैनात किया है। इस तबादले में 73 महिला आरक्षी भी शामिल है। अचानक इतने बड़े पैमाने पर फेरबदल होने से पुलिस महकमे में खलबली मची है। कुछ को अच्छे थानों में तैनाती मिली है उनके चेहरे खिले हैं और कुछ अभी से ही जुुगाड़ में लगे हैं।