फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खेत में मोटर चलाने गए किसान की करंट लगने से मौत

Thu, 06 Aug 2026 09:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सुरेंद्र की फाइल फोटो।
विज्ञापन
मोतीगंज। थाना क्षेत्र के राजापुर परसौरा के भरोसी गांव में बुधवार देर शाम खेत में मोटर पंप चलाकर सिंचाई करने गए किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष तेजनारायण गुप्ता ने बताया कि भरोसी गांव निवासी सुरेंद्र उपाध्याय (47) बुधवार दोपहर अपने खेत में मोटर चलाकर सिंचाई करने गए थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश करते हुए खेत पहुंचे। वहां सुरेंद्र बिजली के कटे तार की चपेट में आने से मृत अवस्था में पड़े मिले। परिजन आननफानन शव को घर ले आए। देर शाम करीब नौ बजे मृतक के भाई शिवपूजन उपाध्याय ने थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि छानबीन के दौरान मोटर का तार कटा मिला, उसी में पैर छूने पर करंट लगने से मौत हुई है।
ग्राम प्रशासक राधेश्याम तिवारी ने बताया कि सुरेंद्र की पत्नी, पुत्र अनमोल और पुत्री मन्ना का रो-रोकर बुरा हाल हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें