फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मगरमच्छ के हमले में किसान की मौत

Sat, 04 Jul 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सोनौली मोहम्मदपुर के बच्ची माझा गांव में मगरमच्छ के हमले से बुजुर्ग की मौत के बाद पहुंचे एसडीएम
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज/बेलसर (गोंडा)। सोनौली मोहम्मदपुर के बच्ची माझा गांव में शनिवार को सरयू नदी के किनारे भैंस चराने गए केशवराम (55) की मगरमच्छ के हमले में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। इसके साथ ही नदी के तटवर्ती इलाके में रहने वाले लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

केशवराम शनिवार दोपहर भैंस चराने के लिए सरयू नदी के किनारे गए थे। प्यास लगने पर वह सरयू तट पर झुककर पानी पीने लगे। इसी दौरान नदी के किनारे घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने अचानक उन पर हमला कर दिया और जबड़े में दबोचकर गहरे पानी में खींच ले गया। घटना देखकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया और केशवराम को बचाने की कोशिश की। कुछ लोगों ने साहस दिखाते हुए लाठी-डंडे से मगरमच्छ पर हमला भी किया, जिसके कुछ देर बाद उसने केशवराम को छोड़ा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उनके बाएं कंधे, चेहरे और दाहिने हाथ समेत शरीर के कई हिस्से मगरमच्छ ने बुरी तरह से नोंच डाले थे। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लगातार घटनाओं से बढ़ा आक्रोश
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरयू नदी का यह इलाका अब खतरनाक जोन बन चुका है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में मगरमच्छों के हमलों कई लोगों की जान जा चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार हो रही घटनाओं के बावजूद वन विभाग और प्रशासन की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया गया, जिससे लोगों में गुस्सा और भय बढ़ रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन सक्रिय, राहत राशि का आश्वासन
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम तरबगंज प्रदीप कुमार सिंह पुलिस और राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। एसडीएम ने बताया कि पीड़ित परिवार को प्राकृतिक आपदा राहत कोष के तहत नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। प्रशासन ने वन विभाग को नदी क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और मगरमच्छों की निगरानी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
पिछली घटनाओं पर एक नजर

24 जून 2026 को नदी में भैंस नहलाने गए युवक पर मगरमच्छ का हमला। मजदूरों ने लाठियों से हमला कर युवक की जान बचाई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
21 मई 2026 को सरयू किनारे सास की चिता तैयार कर रहे दामाद को मगरमच्छ पानी में खींच ले गया। दूसरे दिन उसका शव मिला था।
22 जून 2025 को 14 वर्षीय किशोर भैंस नहलाते समय मगरमच्छ का शिकार बन गया था।

सोनौली मोहम्मदपुर के बच्ची माझा गांव में मगरमच्छ के हमले से बुजुर्ग की मौत के बाद पहुंचे एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें