फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

Sun, 19 Oct 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
माधोपुर। कटरा क्षेत्र के खेमपुर गांव में रविवार शाम खेत देखने गए किसान सुरजन यादव (50) की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। घास काटने खेत गई एक महिला ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। ग्राम प्रधान जगदंबा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि सुरजन तीन भाइयों में बड़े थे। करीब 20 वर्ष पहले उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी। उनके कोई संतान नहीं है। वह अपने भाइयों के साथ रहते थे। जिला पंचायत सदस्य रूप नरायन प्रजापति ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से मना कर दिया। परिवार के लोग बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने के लिए अड़े रहे।
विज्ञापन

अवर अभियंता आदर्श ओझा ने बताया कि संबंधित लाइन काफी जर्जर हो चुकी थी। लाइन दुरुस्त कराने का कार्य स्वीकृत हो गया है। पुरानी लाइन को हटाने के लिए पोल गिराया गया है। जल्द ही नई लाइन लगाकर विद्युत आपूर्ति को सुरक्षित बनाया जाएगा ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें