करनैलगंज में ढाबे पर जांच करतीं एसडीएम नेहा मिश्रा। - संवाद
करनैलगंज। गोंडा-लखनऊ हाईवे स्थित एक प्रतिष्ठित ढाबे पर रविवार शाम एसडीएम नेहा मिश्रा और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। निरीक्षण में दाल मखनी बनाने के लिए रखी मिश्रित दालें अत्यंत घटिया पाई गईं। मौके पर ही दालों को नष्ट करा दिया गया। ढाबे में काफी गंदगी मिली। फ्रीजर और उसके पीछे बदबू आ रही थी। ढाबे से खोवा और पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। बरगदी में भी कार्रवाई की गई है। एसडीएम ने बताया कि शिकायतों के आधार पर ढाबे पर जांच की गई है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)