फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। बसालतपुर महादेव गांव में मंगलवार को खेत के चारों तरफ दौड़ाए गए तार में करंट होने से बगल के खेत में काम कर रहे एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम बसालतपुर के मजरा महादेव के निवासी सलीम ने बताया कि उसका भाई रईस उर्फ बड़कऊ (40) मंगलवार की सुबह अपने गेहूं के खेत में यूरिया डालने गया था, वह यूरिया डाल रहा था। इसी बीच बगल के खेत में चारों तरफ फसल के बचाव के लिये तार की लगाई गई बाड़ लगी थी।
जिसमें करंट दौड़ाया गया था। यूरिया डालते समय वह तार के पास पहुंच गया। जिससे करंट की चपेट में आने से रईस की मौत हो गई। हालांकि लोग उसे सीएचसी ले गए। मगर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल कृष्ण कुमार राणा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें