फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राज्यपाल से सम्मान पाकर खिला चेहरा

Thu, 27 Mar 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
छात्रा को हाईजीन किट देतीं राज्यपाल। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर मेडिकल कॉलेज में आयोजित तीसरे दिन के कार्यक्रम में राज्यपाल के हाथों सम्मान पाकर लाभार्थियों का चेहरा खिल गया। कार्यक्रम में नारी सशक्तीकरण की धूम रही। सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने केंद्रों बच्चों को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कराया। पंजायतीराज विभाग ने प्रदर्शनी के जरिए जिले में हो रहे नवाचार की जानकारी दी। जेलकर्मियों, बालगृह बालिका के साथ ही महिला उद्यमियों ने प्रदर्शनी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने सिसउर अंदूपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता वर्मा, रजनी शुक्ला, सारिका तिवारी, सुधा मिश्रा और माधुरी देवी को प्री-स्कूल किट वितरित की। परी, इंदू, साक्षी, काव्या, दिशा को पोषण पोटली और गौसिया रहमान, महविश खान, सुहाना, अनु जायसवाल व प्रीति यादव को हाईजीन किट दी। जाह्नवी सिंह, राजाराम मिश्रा, यासीन, राम प्रसाद वर्मा और शकुंतला को आयुष्मान कार्ड दिया। शरीर्फुन, शहबाना, गोविंदा, श्रीप्रकाश और रामदयाल को आवासीय पट्टे का प्रमाणपत्र दिया। अभयराज, रजनी जोशी, रंजीत गुप्ता, संजय कुरील और उत्कर्ष शर्मा को टैबलेट दिया। आशा कार्यकर्ता शगुन यादव, रजनी, नीलू जायसवाल, लक्ष्मी देवी और संगीता यादव को राज्यपाल ने नियुक्ति पत्र दिया। लाभार्थियों ने कहा, राज्यपाल के हाथों योजना का लाभ मिलना सौभाग्य की बात है।


प्रदर्शनी का लिया जायजा, बढ़ाया उत्साह
राज्यपाल ने मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का जायजा लिया। प्रदर्शनी में जिला पंचायतीराज विभाग की ओर से प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का मॉडल पेश किया गया। राज्यपाल के निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक अभिषेक यादव ने बताया कि जिले में प्लास्टिक अपशिष्ट इकाई से उत्पादन शुरू हो गया है। प्लास्टिक बोतलें व सिंगल यूज प्लास्टिक का बेहतर प्रबंधन किया जा रहा है। रोजाना 75 क्विंटल प्लास्टिक प्रबंधन की क्षमता है। प्रधानमंत्री सड़क योजना में प्रायोगिक तौर पर अमेठी व लखनऊ जिले में प्लास्टिक अपशिष्ट का इस्तेमाल किया जा चुका है।
विज्ञापन

जेल में कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षित किए गए बंदियों ने प्रदर्शनी में अचार, कुल्हड़ और हरी सब्जियों का स्टॉल लगाया। जेलकर्मियों ने बताया कि जेल में कद्दू, गोभी, सफेद व लाल आलू के साथ ही अन्य सब्जियां उगाई जा रही हैं। इसी तरह से पोर्टरगंज स्थित बाल सुधार गृह बालिका की प्रभारी अधीक्षक अर्चना श्रीवास्तव व काउंसिलर सपना श्रीवास्तव ने बताया कि बाल सुधार गृह में आने वाली बालिकाओं को एलईडी बल्ब के साथ ही बैग, हैंड बैग बनाने व अन्य कार्यों की ट्रेनिंग दी जा रही है। राज्यपाल ने निरीक्षण कर बेहतर कार्यों को लेकर हौसला बढ़ाया। इटियाथोक के रेहरा बेलवा बहुता के सन्नू प्रजापति ने कुल्हड़ के साथ ही टेराकोटा के सामानों का स्टॉल लगाया। सुभागपुर के बकठोरवा निवासी रेनू मिश्रा ने अगरबत्ती व धूपबत्ती का स्टॉल लगाया। बताया कि वर्ष 2019 में पति रमेश मिश्र की लखनऊ में करंट लगने से मौत हो गई थी। अगरबत्ती व धूपबत्ती बनाकर न सिर्फ तीनों बेटियों को पढ़ा रही हैं बल्कि दूसरी महिलाओं को काम भी दे रही हैं।


अभियान चलाकर वृद्धजनों को बांटें हेल्थकिट
राज्यपाल ने पांच परिवारों के मुखिया को आयुष्मान भारत कार्ड दिया। उन्होंने कहा, वृद्धजनों की सहूलियत के लिए प्रशासन को विशेष प्रयास करने चाहिए। अभियान चलाकर वृद्धजनों को हेल्थ किट देनी चाहिए।

बच्चों ने बांधा समां, दिया जागरूकता का संदेश
धानेपुर के विशंभरपुर, लौव्वावीरपुर और उज्जैनीकला आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों ने सांस्कृतिक, शिक्षा व जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों का मन मोह लिया। राज्यपाल ने सराहना करते हुए कहा, इस तरह की गतिविधियां सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को अपनानी चाहिए। स्वच्छता को लेकर कहा, महिलाओं को पल्लू के बजाय अलग से तौलिया रखना चाहिए। एलबीएस की छात्रा सौम्या सिंह ने विकसित भारत, प्रिया शुक्ला नारी सशक्तीकरण व दृष्टि श्रीवास्तव ने दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर राज्यपाल के सामने अपनी बात रखी। फिर जिला प्रशासन की ओर से विकास कार्यों पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई।


विवि में नहीं भरीं दिव्यांग कोटे की सीटें
दिव्यांगों को सहायक उपकरण देते हुए राज्यपाल ने कहा, दिव्यांग बच्चों ने 10वीं व 12वीं की पढ़ाई पूरी कर ली है तो आगे की पढ़ाई के लिए प्रदेश में बेहतर इंतजाम हैं। उन्होंने कहा, देश में उत्तर प्रदेश ही ऐसा राज्य है, जहां दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई के लिए लखनऊ में अलग से शकुंतला देवी मिश्रा विवि है। इस विवि में 50 प्रतिशत सामान्य व 50 प्रतिशत दिव्यांग बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। यहां हाॅस्टल से लेकर पढ़ाई-लिखाई तक सब निशुल्क है। इस विवि में दिव्यांग कोटे की सीटें नहीं भरी हैं। दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई के लिए अभिभावक आगे आएं। शकुंतला देवी मिश्रा विवि में प्रवेश दिलाकर दिव्यांग बच्चों को भी मुख्यधारा से जोड़कर समाज के उत्थान के लिए प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन



ये हुए लाभान्वित

- 230 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया नियुक्ति पत्र

- 200 प्री-स्कूल किट और आयुष्मान कार्ड बांटे

- 100-100 हाईजीन किट व पोषण पोटली वितरित

- 20 लोगों को दिए आवासीय पट्टे

- 80 दिव्यांगों को दिए गए सहायक उपकरण

- 46 युवाओं को टैबलेट वितरण।

- दो को पाॅपकाॅर्न और 31 को सिलाई मशीन का वितरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें