फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस से अनुपस्थित आठ अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले की चारों तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। आयुक्त देवीपाटन मंडल महेन्द्र कुमार व डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र डॉ. राकेश सिंह ने तहसील करनैलगंज में औचक पहुंचकर समाधान दिवस का निरीक्षण किया। वहीं जिले की तहसील सदर में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल व एसपी आरके नैयर ने विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह की उपस्थिति में जन शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

तहसील करनैलगंज पहुंचते ही मंडलायुक्त ने अधिकारियों की उपस्थिति चेक की जिसमें मौके पर आठ अधिकारी राजस्व निरीक्षक परसपुर, चांदपुर, बालपुर हजारी व धोबहाराय, प्रभारी चिकित्साधिकारी कटरा बाजार व हलधरमऊ, पूर्ति निरीक्षक परसपुर तथा एई जल निगम बिना सूचना अनुपस्थित मिले। मंडलायुक्त ने अनुपस्थित सभी अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके बाद उन्होंने लंबित शिकायतों की समीक्षा की और उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल की अध्यक्षता में तहसील सदर में हुआ। इस बीच विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर अधिकारियों के साथ जनशिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। विधायक ने विकासखंड झंझरी के तीन बड़े तालाबों वीरपुर विसेन का कंजड़ा तालाब, मल्थुआ साहजोत का रायपुर तालाब तथा डंड़वा कानूनगों अन्तर्गत सोतिया तालाब को आसपास से जाने वाली नहरों से जोड़कर उनका अस्तित्व बचाने के लिए प्रस्ताव जिलाधिकारी को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवानीपुर खुर्द निवासी बेलभद्दर की वरासत दर्ज न करने पर वहां के लेखपाल को चार्जशीट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें