फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट खर्च करने में कोताही बरतने वाले अफसर होंगे दंडित

Thu, 05 May 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
विज्ञापन
बैठक में डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सभी विभागों के अफसर चालू वित्तीय वर्ष के अनुमोदित बजट दो अरब 78 करोड़ 61 लाख रुपये खर्च करने की रणनीति तैयार कर लें। बजट खर्च करने में कोताही बरतने पर संबंधित विभाग के अफसरों को दंडित किया जाएगा। युद्ध स्तर पर सभी निर्माण कार्यों को समय से पूरा कराने में अभी से जुट जाएं। परियोजनाओं को समय से पूरा न कराने वाले विभाग के अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


डीएम प्रीति शुक्ला ने बीते दिन ये बातें कलेक्ट्रेट सभागार में वित्तीय वर्ष 2016-17 में 38 विभागों के अनुमोदित बजट दो अरब 78 करोड़ 61 लाख रुपये के खर्च करने के संबंध में विभागीय अफसरों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए कही।

विकास, लोहिया समग्र ग्रामों के कार्यक्रमों और विगत व वर्तमान वर्षों में आवंटित पूर्ण अपूर्ण कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की डीएम ने गहन समीक्षा की। चालू वित्तीय वर्ष में पौधरोपण कराने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को सहयोग का निर्देश दिया। डीएम ने मई माह के अंत तक पौधरापेण करने के लिए गड्ढे बनवाने के निर्देश दिए जिससे एक ही दिन में पौधरोपण का लक्ष्य पूरा किया जा सके।
विज्ञापन


सीडीओ रवीश गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पौधरोपण कार्य के लिए सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ को निर्देश दिया गया है। बैठक में सीएमओ डा. आशुतोष गुप्ता, पीडी वीरेन्द्र कुमार यादव, डीसी मनरेगा शेषमणि सिंह सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें