फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल विहीन करानी है परीक्षा : डीएम

Fri, 21 Feb 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पूरा गोंडा जिला ही अति संवेदनशील की श्रेणी में है...। ऐसे में जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सचल दल से लेकर केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक तक को मुस्तैद रहना होगा...। शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में बोर्ड परीक्षा को लेकर बैठक में डीएम नेहा शर्मा ने यह हिदायत अफसरों को दी। उन्होंने कहा कि पूरा जिला अति संवेदनशील होने से हर किसी की जिम्मेदारी बढ़ गई है। हमें सारे प्रबंध इस तरह से करना चाहिए कि इस बार हम नकल विहीन परीक्षा को लेकर एक मॉडल प्रस्तुत करें। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने कहा कि नकलविहीन परीक्षा कराना सीएम योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में है। लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है। जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक सभी लोग व्यवस्थाओं की जांच कर लें।
विज्ञापन

बैठक में शामिल स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने पूछा कि केंद्रों तक पहुंचने के लिए साधन क्या है। इस पर डीआईओएस ने कहा कि खुद इंतजाम करना होगा। संवेदनशील केंद्रों की जानकारी मांगी तो कहा कि प्रदेश में पूर्वांचल के करीब 13 जिले अतिसंवेदनशील हैं। गोंडा भी अतिसंवेदनशील हैै। गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ और जिले से ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। बोर्ड के शिविर कार्यालय से सीएम खुद भी निगरानी कर सकते हैं। एडीएम आलोक कुमार और एसएसपी राधेश्याम राय ने सेक्टर, जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की है। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। इस दौरान बीएसए अतुल कुमार तिवारी, सीओ मनकापुर राजेश कुमार सिंह, सीओ सदर शिल्पा वर्मा, राजकीय बालिका इंका की प्रधानाचार्य गीता त्रिपाठी, राधा मोहन पांडेय और दिवाकर मिश्र आदि मौजूद रहे।

एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने कहा कि गड़बड़ी की सूचना पर पांच मिनट में पुलिस पहुंचेगी। इसके लिए जिलेभर में 40 क्लस्टर मोबाइल तैनात की गई है। इसके अलावा स्ट्रांग रूम के साथ ही परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। किसी भी गड़बड़ी के लिए तत्काल संबंधित थानाध्यक्ष को फोन पर जानकारी दें। बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा सुचारू रूप से परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन


एडीएम आलोक कुमार ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए तलाशी के दौरान महिला कर्मचारी ही महिलाओं की तलाशी लेंगी। इसके लिए सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा में अनुचित गतिविधियां पाई जाएंगी तो संबंधित के खिलाफ नए कानून के तहत कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें