खोड़ारे (गोंडा)। बहराइच के नानपारा निवासी पूर्व पति ने महिला की फर्जी आईडी बनाकर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो वायरल कर दिए। पीड़िता ने विरोध जताया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर खोड़ारे पुलिस ने आरोपी पूर्व पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
खोड़ारे क्षेत्र निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी बहराइच के नानपारा निवासी नादिर पठान से हुई थी। मगर लगातार विवाद के कारण वह पति से अलग रहने लगी। इसके बाद दूसरे युवक से निकाह कर लिया। अब पूर्व पति नादिर ने इंस्टाग्राम पर उसके नाम की फर्जी आईडी बनाकर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो वायरल कर दिए। इसकी जानकारी होने पर विरोध जताया तो नादिर जान से मारने की धमकी देने लगा। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी नादिर पठान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है।