फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं के सामने बूथवार हुई ईवीएम की चेकिंग

Mon, 16 Jan 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
र्ईवीएम की हुर्ई जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को जिला सूचना विज्ञान केंद्र में विधान सभा चुनाव में प्रयोग में लाई जाने वाली इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का प्रथम ऑनलाइन रैंडम चेकिंग की गई। निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में अफसरों ने जिले के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने ईवीएम का रैंडमाईजेशन कर उनकी संख्या आदि की जानकारी दी। राजनीति दल के लोगों को एक बड़े स्क्रीन पर विधान सभावार प्रयोग किये जाने वाली ईवीएम की जानकारी दी।
विज्ञापन

      
विधान सभा चुनाव को लेकर जिले में मतदान के लिए 2430 बूथ बनाये गये हैं। जिला प्रशासन इतने ही ईवीएम की व्यवस्था करने के साथ 10 प्रतिशत ईवीएम रिजर्व में रखने तथा 15से 20 ईवीएम को प्रशिक्षण के लिए रखने का खाका तैयार किया है।

करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में 374, गौरा में 563, गोंडा में 450, कटरा बाजार में 436, मनकापुर में 389,  मेहनौन में 418 व तरबगंज विधान सभा क्षेत्र के लिए 420 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन आरक्षित की गई है।
विज्ञापन


अपर जिला निर्वाचन अधिकारी त्रिलोकी सिंह, गोंडा विधान सभा की रिटर्निंग आफीसर आईएएस अर्चना वर्मा, प्रशिक्षु आईएस आशीष कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गिरजेश कुमार की मौजूदगी में एनआईसी प्रभारी गिरीश कुमार व आईटी एक्सपर्ट टीम ने सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को बताया कि गोदाम से कैसे ईवीएम निकाली जाएगी और कैसे विधानसभा वार वेयर हाउस में रखी जाएगी।

यही नहीं रैंडमाईजेशन के बाद कौन सी ईवीएम किस बूथ पर रहेगी इसका ऑनलाइन रैंडमाईजेशन कर दिया गया है। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि दूसरा रैंडमाईजेशन आबजर्बर के आने के बाद कराया जाएगा।

इस दौरान राजनीति दलों में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार दूबे, सपा के जिलाध्यक्ष सुरेश शुक्ला, सीपीआई के महामंत्री दीना नाथ त्रिपाठी, भाजपा के मीडिया प्रभारी घनश्याम पाण्डेय व बसपा समेत कई अन्य दल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें