फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ईवीएम के स्ट्रांग रूम की होगी त्रिस्तरीय सुरक्षा

Sat, 04 May 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के नवीन गल्ला मंडी में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर नक्शा देखते एसपी विनीत जायसवाल, सा
विज्ञापन
गोंडा। बड़गांव के नवीन गल्ला मंडी स्थित मतगणना स्थल पर 41 कमरे का स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इसकी सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। वहीं, सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय मजबूत बैरिकेडिंग की व्यवस्था होगी। इसके अलावा सीएपीएफ समेत अन्य सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा। इसके लिए एसपी व सिटी मजिस्ट्रेट ने रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने शनिवार को मतगणना स्थल नवीन गल्ला मंडी का जायजा लिया। इस दौरान 20 मई को मतदान के बाद ईवीएम की सुरक्षा के लिए रणनीति बनाई गई। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि नवीन गल्ला मंडी के 41 कमरों को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए तीन घेरे आइसोलेशन, इनर कॉर्डन और आउटर कॉर्डन बनाए गए हैं। आइसोलेशन कॉर्डन की सुरक्षा के लिए सीएपीएफ की तैनाती की जाएगी। सीएपीएफ के जवान 24 घंटे शिफ्ट वार ईवीएम की सुरक्षा करेंगे। इनर कॉर्डन की सुरक्षा के लिए आर्म्ड पुलिस की तैनाती की जाएगी। वहीं, आउटर कॉर्डन के लिए सिविल पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। निगरानी के लिए राजपत्रित अधिकारियों को लगाया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत संपूर्ण स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के प्रभारी बनाए गए हैं। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट विजय शर्मा, मंडी सचिव, सीओ और कोतवाल मौजूद रहे।
एसपी विनीत जायसवाल ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी राम सुमेर त्रिपाठी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। एसपी ने कहा कि अग्निशमन विभाग की ओर से फायर सर्विस की गड़ियों का समुचित इंतजाम रहेगा। मानक के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। ड्यूटी में तैनात कर्मचारी ज्वलनशील वस्तुओं व तेल, गैस या शाॅर्ट-सर्किट से लगने वाली आग पर नियंत्रण स्थापित करने वाले समस्त उपकरणों से लैस रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें