गोंडा। कैसरगंज सीट का मुकाबला रोचक होता जा रहा है। शनिवार सुबह कैसरगंज सांसद के बेटे और भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह ने दर्जनों लग्जरी वाहनों के काफिले के साथ निकलकर मतदाताओं को अपनी ताकत का अहसास कराया। दोपहर बाद इंडी गठबंधन के सपा प्रत्याशी भगतराम मिश्र का भी बड़े काफिले के साथ क्षेत्र में निकलने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इन दोनों प्रत्याशियों ने काफिले के साथ रोड शो करने की अनुमति नहीं ले रखी थी। भगतराम के समर्थक ने फेसबुक पर रील पोस्ट की। भगतराम के बड़े काफिले के वीडियो के साथ-
भगत नाम सुनकर फ्लावर समझा है का, फायर है फायर... रील खूब वायरल हुई। हालांकि, यह वीडियो किस दिन व किस स्थान का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।