फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रत्येक व्यक्ति को समझना होगा पंच परिवर्तन का महत्व

Thu, 09 Oct 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा/परसपुर/पसका। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर जानकीनगर बस्ती में बृहस्पतिवार पथ संचलन निकाला गया। कार्यक्रम की शुरुआत शस्त्र पूजन से हुई।
विज्ञापन

सह प्रांत प्रचारक संजय जी ने कहा कि संघ के 100 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। वर्तमान समय में देश की स्थिति के अनुसार समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पंच परिवर्तन के महत्व को समझना होगा। जिला कार्यवाह अश्वनी, जिला प्रचारक सतीश, बस्ती प्रमुख विकास, शारदाकांत पांडेय, शिव बहादुर, धर्मेंद्र, अमित आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे। पथ संचलन में स्थानीय बस्तीवासियों ने भी उत्साह से भाग लिया।

परसपुर के बेलमत्थर अमृतपुरी बाबा मंदिर में विजयदशमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता व संस्थापकों के चित्र पर माल्यार्पण व शस्त्र पूजन से हुई। अवध प्रांत सह प्रचारक संजय ने पंच परिवर्तन व पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की। अध्यक्षता शिव शंकर मिश्रा ने की।
विज्ञापन


पसका के सहजौरा शिवनाथ पुरवा में खंड कार्यवाह केपी सिंह के नेतृत्व में विजयदशमी उत्सव व शस्त्र पूजन का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता अरुण कुमार शुक्ल ने पंच परिवर्तन, राष्ट्रप्रेम व सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। स्वयंसेवकों ने पथ संचलन कर वंदे मातरम व भारत माता की जयघोष किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें