फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाखी पर गुरुद्वारा में हुआ कार्यक्रम

Thu, 13 Apr 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
पाठ करतीं लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खालसा साजना दिवस (वैशाखी) पर गुरुवार को गुरुद्वारा दुख निवारण साहब मालवीयनगर में लड़ीवार अखंडपाठ साहब का समापन हुआ। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने प्रसाद छका।
विज्ञापन


खालसा साजना दिवस (वैशाखी) पर गुरुद्वारा दुख निवारण साहब मालवीयनगर में हजूरी रागी भाई मनप्रीत सिंह ने भजन गायन किया ...तुम हो राजन के राजा आए, आया गरीब नेवाजा। मुंबई से आए भाई अमृतपाल सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला।

वैशाखी पर गुरुद्वारा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें राजेन्द्र सिंह खुराना, संजू छाबड़ा, पूजा छाबड़ा समेत 30 लोगों ने रक्तदान किया। गुरुद्वारा के प्रधान सरदार हरजीत सिंह छाबड़ा ने विश्व हिंदू परिषद के अशोक तिवारी, बजरंग दल के प्रांत संयोजक राकेश वर्मा गुड्डू, हिंयुवा के अशोक सिंह व पत्रकार पीपी यादव को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महेंद्र सिंह छाबड़ा, अजीत सिंह, परमजीत सिंह, नरेन्द्र सिंह सलूजा, पिंटू चावला, मनमोहन कौर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें