फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डिजिटल लाइब्रेरी के खरीदे जाएंगे उपकरण

Wed, 02 Jul 2025 09:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के 388 गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी के लिए विभिन्न उपकरणों की खरीद की जाएगी। इसके लिए 388 गांवों का चयन किया गया है। पहले चरण में 194 गांवों में खरीद का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ लालजी दूबे ने बताया कि ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी के लिए उपकरणों की खरीद की जाएगी। इसमें कैमरा के साथ एक स्मार्ट एलईडी टीवी, दो डेस्कटॉप मेज सहित, प्रिंटर और स्कैनर व दो यूपीएस रहेंगे।
इसके लिए समिति बनाई गई है। इसमें जिलाधिकारी को अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी को उपाध्यक्ष एवं नोडल अधिकारी के साथ डीपीआरओ को सदस्य सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही कोषाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बीएसए समेत सात सदस्य रहेंगे। कमेटी के निर्णय के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें