फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर बढ़ी सतर्कता

Mon, 21 Sep 2015 11:54 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल में रविवार को लागू नए संविधान का कुछ नेपाली लोगों द्वारा विरोध करने के चलते जिले से सटी नेपाल सीमा पर एसएसबी ने सतर्कता बढ़ा दी है। सीमा पार से आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। एसएसबी के अधिकारी सीमा से सटे नेपाली जनपदों के अफसरों से संपर्क बनाए हुुए हैं।
विज्ञापन


एसएसबी 9वीं वाहिनी के उप सेनानायक एचके गुप्ता तथा 50वीं वाहिनी के उप सेनानायक जनार्दन मिश्र ने सोमवार को बताया कि नेपाल में नए संविधान को लेकर आंदोलन काफी दिनों से जारी है।

संविधान लागू होने के बाद आंदोलन में तेजी आने की आशंका को देखते हुए सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी का संबंध होने के कारण सीमा पर दोनों देशों के आने-जाने वाले नागरिकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


सीमा क्षेत्र में गश्त तेज कर दी गई है। पड़ोस के नेपाली जनपदों के अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। एसएसबी सीमा पर किसी भी तरह की राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क है। खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें