फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आजमगढ़ डीएम के खिलाफ अभियंताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 19 Jun 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वितीय की बर्खास्तगी की मांग को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन के बैनर तले इंजीनियरों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी नेहा शर्मा को सौंपा।
विज्ञापन

इससे पूर्व सिंचाई विभाग में मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने जिले के सभी विभागों के इंजीनियर एकत्र हुए। इंजीनियरों ने कहा कि पूरे प्रदेश के अभियंता पूरी लगन और निष्ठा के साथ काम करके जनता को लाभ पहुंचा रहे हैं लेकिन, अभियंताओं के उत्पीड़न व उनके पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने की घटनाएं आए दिन होती हैं। कहा कि बीते 13 जून को आजमगढ़ के जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण सचदेवा को अपने आवास पर बुलाकर अपमानित किया। जान से मारने की नीयत से डंडे से पीटा। इससे देश और प्रदेश के अभियंताओं में आक्रोश है।
आजमगढ़ के डीएम को बर्खास्त कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई। अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार साहू, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड जय सिंह, वीके त्रिपाठी, योगेंद्र सिंह, अच्युतानंद, नंदलाल, दिनेश कुमार, सतीश कुमार, दुर्गेश गर्ग, अमरनाथ यादव, संजय कुमार सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन




बैठक की कराएं वीडियोग्राफी
अभियंताओं ने कहा है कि विकास कार्यों में बेहतर प्रगति के लिए शासन द्वारा निर्धारित बैठकों में अभियंताओं को बुलाया जाए। इसमें होने वाली सभी गतिविधियों की वीडियोग्रॉफी कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें