फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: इंजीनियरिंग कॉलेज की कक्षाएं शुरू, एसपी ने छात्राओं से किया संवाद

Sun, 28 Sep 2025 03:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उतरौला रोड स्थित मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को हंगामे के बाद शनिवार को माहौल शांत रहा। कक्षाओं का संचालन भी सुचारू रूप से हुआ। दोपहर में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत कार्यक्रम में पहुंचे एसपी विनीत जायसवाल ने विद्यार्थियों से संवाद किया।
विज्ञापन

कॉलेज के निदेशक भारतेंदु नाथ मिश्र ने बताया कि विद्यार्थियों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की गई है। बिजली की समस्या का समाधान कर दिया गया है। सुरक्षा को लेकर आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। साथ ही अन्य जो भी दिक्कतें स्थानीय स्तर की थीं, उनका समाधान कर दिया गया है। जो शेष हैं, उनकी बाबत पत्राचार किया जा रहा है। विद्यार्थियों को इससे अवगत करा दिया गया है। शनिवार को कक्षाओं का संचालन किया गया।
दोपहर में कॉलेज पहुंचे एसपी ने छात्रों से संवाद किया। सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कहा कि डरने की जरूरत नहीं है, सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। एसपी ने विद्यार्थियों को हेल्पलाइन नंबर 112 (आपातकालीन सहायता), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें