फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मेडल पाकर खुशी से चहके खिलाड़ी

Sun, 28 Sep 2025 03:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नंदिनी नगर महाविद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते पूर्व सांसद
विज्ञापन
नवाबगंज। नंदिनी नगर महाविद्यालय में तीन दिन से चल रहे सांसद खेल महोत्सव का समापन शनिवार को हो गया। महाविद्यालय के संस्थापक पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


सांसद ने खेल महोत्सव के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में अपार खेल प्रतिभाएं हैं। उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया है। इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण इलाकों की छिपी प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन करेंगी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह, आजाद विक्रम सिंह, प्रशासक रामकृपाल सिंह, प्राचार्य डॉ. बीएल सिंह, डॉ. देवानंद तिवारी आदि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
खो-खो
जूनियर बालिका वर्ग में नवाबगंज ब्लाॅक की इंद्रापुरम की आर्या विजेता व गायत्री देवी उपविजेता।

सीनियर बालिका वर्ग में नंदिनी नगर महाविद्यालय की नसरीन खातून विजेता।

सीनियर बालिका वर्ग (वजीरगंज ब्लाॅक) : दिव्या सिंह विजेता।



400 मीटर दौड़ (बालिका)
जूनियरः नवाबगंज की कोमल यादव प्रथम, नंदिनी द्वितीय, काजल तृतीय।

सीनियरः नवाबगंज की सुधा प्रथम, दिव्या द्वितीय, वर्तिका यादव तृतीय।



कबड्डी
जूनियर बालक वर्ग में दुर्गागंज माझा (नवाबगंज) ने अशोकपुर को हराया।

सीनियर बालक वर्ग में दुर्गागंज माझा (नवाबगंज) ने तुलसीपुर माझा को हराया।



वॉलीबॉल (बालक):
फतेहपुर की टीम ने मल्लाहन पुरवा की टीम को हराया।



खेल प्रतियोगिताओं के विजेता हुए पुरस्कृत

पसका। गोगिया के पूरे पंडित में नवदुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। आयोजक संजीव पांडेय ने बताया कि चम्मच बैलेंस दौड़ के बालक वर्ग में शिवांश सिंह प्रथम, वीरू द्वितीय और शिवा वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शिवांशी प्रथम, रागिनी यादव द्वितीय और काजल तृतीय स्थान पर रहीं। कुर्सी दौड़ में शिवकेश, मनीष और विराज ने बाजी मारी। सुई में धागा डालने की प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम, अनामिका द्वितीय और ऋचा तृतीय रहीं। बोरा दौड़ में शिवांकल प्रथम, संजय द्वितीय और विशाल तृतीय स्थान पर रहे। इन-आउट गेम में अभय प्रताप यादव प्रथम, सुमित द्वितीय और विराज तृतीय स्थान पर रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें