फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रोजगार मेले में 304 युवाओं की चमकी किस्मत

Wed, 27 Nov 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
रोजगार मेले में फार्म भरतीं छात्राएं।
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। बेलसर के एक निजी महाविद्यालय में आयोजित रोजगार मेले में बुधवार को सेल्समैन और मार्केटिंग ऑफिसर समेत 304 पदों पर बेरोजगार युवक व युवतियों का चयन किया गया है। मेले में बीए, बीएससी और डीएलईडी और बीएससी (एजी) समेत कई कोर्स कर चुके युवक व युवतियों ने हिस्सा लिया। नौकरी मिलने के बाद युवाओं के चेहरे पर चमक देखी जा सकती थी। हालांकि महाविद्यालयों में परीक्षा की वजह से मेले में भीड़ कुछ कम दिखी।
विज्ञापन

निजी कंपनियों में नौकरी दिलाने के लिए बेलसर के एक कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में 332 युवाओं ने हिस्सा लिया। ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल कंपनी लिमिटेड, नवभारत फर्टिलाइजर्स, नीमसन हर्बल प्राइवेट लिमिटेड, स्टार ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रतिनिधियों ने फील्ड ऑफिसर, मार्केटिंग ऑफिसर, सुपरवाइजर, हेल्पर, ऑफिस असिस्टेंट, सेल्समैन समेत पदों पर कंपनियों से आए प्रतिनिधियों ने 304 युवाओं का चयन किया।
सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी गुलाब मौर्य ने बताया कि तीन दिसंबर से डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो रहीं।हैं। इसके बावजूद बेरोजगार युवक व युवतियां मेले में अधिक संख्या में शामिल हों, इसके लिए सभी कॉलेजों के माध्यम से जरूरी तैयारी की गई थी। परीक्षा की वजह से कम लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्राचार्या डॉ. गीता यादव, प्रोग्रामिंग ऑफिसर डॉ. अनुराग सिंह, प्रधान लिपिक अरविंद कुमार, हरीश श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार और बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष निरंकार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

रोजगार के लिए बेटियों में दिखा उत्साह

रोजगार मेले में बेटियां नौकरी पाने के लिए उत्साहित नजर आईं। मेले में पहुंचीं रूपा सिंह, सोनू यादव और खुशबू सिंह आदि जानकारी के अभाव में परेशान नजर आईं। हालांकि सीढ़ी के दूसरे कोने में बैठी फार्म भर रही थीं लेकिन उन्हें यह नहीं पता था किस कंपनी का फार्म भरा जाए। उनका ध्येय था कि सिर्फ नौकरी मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें