फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जाम में फंसी रही एंबुलेंस, बस में सवार छात्र भी परेशान

Wed, 27 Nov 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
गोंडा। कौड़िया थाना क्षेत्र के आर्यनगर कस्बे में चौराहे पर बुधवार दोपहर में लगे जाम में घंटों तक लोग परेशान रहे। पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूरी पर स्थित गोंडा व करनैलगंज मार्ग के चौराहे पर जाम में मरीजों को लेकर जा रही दो एंबुलेंस भी फंसी रहीं।
विज्ञापन

जाम के कारण मरीज व उनके परिजन हलकान रहे। सर्वाधिक समस्या स्कूल से लौट रहे छात्र-छात्राओं को हुई। बस में सवार बच्चों ने बताया कि छुट्टी के बाद घर जाते समय आए दिन उनकी बस फंस जाती है। जिससे उन्हें काफी देर तक भूखे रहना पड़ता है।
लगभग दो घंटे जाम लगा रहा। इसके बावजूद कोई भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। वाहन चालकों की आपाधापी से आगे निकलने की होड़ में घंटों तक लोग बीच रास्ते में फंसे रहे। आर्यनगर चौकी प्रभारी राजेश दूबे ने बताया कि सूचना पर पुलिस को भेजकर रास्ता खुलवाया गया।
विज्ञापन


अतिक्रमण के चलते लगा रहता लंबा जाम

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज में हुजूरपुर रेलवे क्रॉसिंग और सड़क के किनारे फैला अतिक्रमण यातायात व्यवस्था में बाधक बना हुआ है। गोंडा-लखनऊ फोरलेन मार्ग पर बहराइच मोड़ पर क्रॉसिंग बंद होने से पूरे दिन जाम की नौबत बनी रहती है।
हुजूरपुर तिराहा पर अवैध अतिक्रमण व अवैध वाहनों को खड़ा कर सवारियां भरने के चलते दिनभर जाम रहता है नगर में कई स्थानों पर मार्ग पर दिन में कई कई बार जाम की स्थिति बन रही है। अस्पताल तिराहे पर अवैध रूप से संचालित करीब तीन दर्जन बसों को खड़ा कर सवारियां बैठाई व उतारी जाती है। कई बस संचालकों ने यहीं कार्यालय तक खोल रखा है। अवैध ढंग से संचालित इन बसों का संचालन दिल्ली, मुंबई, लुधियाना, पंजाब व अमृतसर सहित देश के अन्य शहरों के लिए किया जाता है।
मौर्य नगर चौराहा व बस स्टाप भी इससे अछूते नहीं है। बस स्टाॅप पर तो पुलिस पिकेट लगाई जाती है लेकिन, मौर्य नगर व हुजूरपुर मोड़ पर कोई भी पुलिस कर्मी तक मौजूद नहीं रहते हैं। बस संचालकों की मनमानी का आलम यह है कि वे अपनी बसों को सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं। कोतवाल श्रीधर पाठक का कहना है कि अभियान चलाकर चालान की कार्रवाई होती है। कई बार बसों व वाहनों का चालान किया गया है मगर नहीं मान रहे हैं। पुलिस ड्यूटी लगाकर वाहनों को खड़ा करने पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें