फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कंस्ट्रक्शन कंपनी में गबन, भंडार अधिकारी पर एफआईआर

Fri, 13 Feb 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। अयोध्या रिंग रोड निर्माण कार्य में गबन का मामला सामने आया है। रिंग रोड का निर्माण कर रही ओएसएस कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्राधिकृत प्रबंधक सुनील तिवारी की तहरीर पर नवाबगंज थाने में भंडार अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

तहरीर में बताया कि अयोध्या रिंग रोड परियोजना के तहत ग्राम दत्तनगर में साइट कार्यालय स्थापित है। यहां मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित पिंटो पार्क निवासी जितेंद्र कुमार भंडार अधिकारी पद पर कार्यरत थे। आरोप है कि जितेंद्र ने कंपनी के सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ की और धर्मकांटे के लोड सेल को क्षतिग्रस्त कर कम वजन को अधिक दर्शाया। इससे बोल्डर, डीजल व बालू आदि निर्माण सामग्री की आपूर्ति में लगातार गड़बड़ी होती रही। यह पूरा सिस्टम कंपनी की मापन और लेखा प्रणाली का अहम हिस्सा था, जिससे कंपनी को करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। कंपनी को जब इस गड़बड़ी पर संदेह हुआ और पूछताछ शुरू की गई तो जितेंद्र कंपनी का लैपटॉप लेकर भाग गए। उन्होंने कंपनी का गोपनीय डाटा भी नष्ट कर दिया। उनके इस कृत्य से कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वास चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें