फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कांवड़ यात्रा से पहले बिजली विभाग अलर्ट

Wed, 22 Jul 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सावन मास में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा और सावन मेले को देखते हुए बिजली विभाग ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। देवीपाटन क्षेत्र के मुख्य अभियंता (वितरण) यदुनाथ यथार्थ ने चारों जिलों के अधीक्षण अभियंताओं और अधिशासी अभियंताओं को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके तहत कांवड़ मार्गों पर जर्जर ओवरहेड तार और जंपर बदले जाएंगे। सड़क क्रॉसिंग पर एचटी और एलटी लाइनों की गार्डिंग कराई जाएगी और निर्धारित ऊंचाई सुनिश्चित की जाएगी। सभी विद्युत उपकेंद्रों के ब्रेकरों की जांच कर उन्हें पूरी तरह चालू रखने को कहा गया है, ताकि फॉल्ट की स्थिति में तुरंत ट्रिपिंग हो सके।
मुख्य अभियंता ने सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मरों की बैरीकेडिंग और मेंटेनेंस कराने, बिजली लाइनों के संपर्क में आ रही पेड़ों की डालियां कटवाने और धातु व सीमेंट के पोलों की अर्थिंग दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अस्थायी कांवड़ शिविरों और मेला स्थलों पर विद्युत सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। ओवरहेड बिजली लाइनों के नीचे शिविर या पंडाल नहीं लगाए जाएंगे। मंदिर परिसरों और कांवड़ मार्गों पर तैनात कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने व स्थानीय प्रशासन, पुलिस और मंदिर प्रबंधन से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।


20 घंटे बाद बहाल हुई वजीरगंज की बिजली

डुमरियाडीह। वजीरगंज क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब 20 घंटे बाद मंगलवार देर शाम बहाल हुई। एसडीओ विकास यादव ने बताया कि खरगूपुर गांव में करंट लगने से लाइनमैन संतोष कुमार घायल हो गए थे, जिसके बाद कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया था। देर शाम समझाने के बाद 33 केवी लाइन का फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति शुरू की गई। घायल लाइनमैन की हालत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें