फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 बकायेदारों के काटे बिजली कनेक्शन

Fri, 09 Dec 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बिलों की राजस्व वसूली के लिए पावर कॉरपोरेशन अधिकारियों ने शुक्रवार को जिले में कांबिंग अभियान चलाया। अभियान में करीब दो सौ लोगों के बिजली कनेक्शन बकाएदारी में काटे गए। 80 लाख रुपये की रकम इस अभियान के दौरान जमा की गई।
विज्ञापन

 
शुक्रवार को पावर कॉरपोरेशन के मंडल व जिलास्तरीय अधिकारियों ने मिलकर अभियान चलाया। यह अभियान जिले की चारों तहसीलों में चलाया गया। अकेले खोरहंसा बिजलीघर में चले इस कांबिंग अभियान में जहां बकाएदारी को लेकर 80 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई। तो वहीं बेलसर, तरबगंज, नवाबगंज, धानेपुर, करनैलगंज, इटियाथोक, खरगूपुर, आर्यनगर, कटराबाजार, परसपुर, मसकनवा, मनकापुर, घारीघाट बिजलीघरों मे बिजली कनेक्शन डिस्कनेक्ट करते हुए राजस्व वसूली की गई। अधिशासी अभियंता तीरथराम श्रीवास्तव के साथ ही टीम ने जिले में अभियान चलाया।

मुख्य अभियंता हर्ष मुंशी व अधीक्षण अभियंता आरके श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में शुक्रवार को बकाएदार उपभोक्ताओं से कुल 80 लाख रुपये राजस्व के तौर पर जमा कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें