फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की शार्ट सर्किट से 14 घर जलकर राख

विज्ञापन
फोटो-18-गोंडा में करनैलगंज के बेलवा सम्मय टेपरा गांव में आग बुझाते दमकल कर्मी। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। शार्ट सर्किट से उठी चिंगारी से शनिवार को एक ही ग्राम पंचायत के दो अलग-अलग मजरों में आग लग गई। यहां 14 लोगों घर जलकर राख हो गया। घर में कुछ भी अवशेष नहीं बचा।
विज्ञापन

पहली घटना ग्राम सकरौरा ग्रामीण के मजरा कुन्नू पुरवा की है। ग्राम प्रधान प्रयागदत्त गुप्ता ने बताया कि बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने अथक प्रयास करके आग पर काबू पाया, तब तक रामकिशुन, पारसनाथ, दिलीप कुमार, मुनेश्वर व विजय कुमार का घर जलकर राख हो गया। दूसरी घटना सरयू डिग्री कॉलेज के पास बेलवा सम्मय टेपरा गोशाला की है। यहां भी तेज हवा के झोंकों से बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे तब तक आग ने राघवराम, भवानी प्रसाद यादव, देवीदीन यादव, जवाहिर, ननकऊ, जनकराज, देवीदीन, शिवशंकर, आशाराम एवं गुड्डू का छप्पर का घर जलाकर राख कर दिया। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने दमकल बुलाकर आग बुझवाया। नायब तहसीलदार अनीस सिंह, रंजन वर्मा, राजस्व निरीक्षक अवधेश द्विवेदी व लेखपाल रमेश चंद जांच कर रहे थे। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि 14 घर जले हैं। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
ढाई बीघे गेहूं की फसल जली
वजीरगंज (गोंडा)। क्षेत्र के मझारा गांव में दोपहर में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की ढाई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मझारा धन्नीपुरवा में शनिवार दोपहर में खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन पर एक चिड़िया आकर बैठ गई। लाइन में शार्ट सर्किट होने से चिंगारी गिरने से खेत में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने जोर पकड़ लिया। लेखपाल रमेश कुमार ने बताया कि प्रभुनाथ, अमरनाथ, दीनानाथ, राजनाथ व लवलेश का गेहूं जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें