गोंडा। लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता निभाने का दिन आ गया। इसके लिए जरूरी है कि हर काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करें। संकल्प भी लेना है कि हम स्वयं तो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे ही साथ में दूसरे लोगों को भी प्रेरित करेंगे। बूथ पर मतदान के लिए जाएं तो अनिवार्य रूप से मास्क भी लगाए रखें। प्रशासन की ओर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। जिले की सात विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए 1661 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां 2918 पोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं। भयमुक्त वातावरण में कुल 24 लाख 45 हजार 713 मतदाता चुनाव में किस्मत अजमा रहे 80 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
24.45 लाख मतदाता करेंगे 80 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
सातों विस. चुनाव के लिए रविवार को 80 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जिले के 24.45 लाख मतदाता सुनाएंगे। मतदाताओं को वोटर पर्ची का वितरण हो गया। पोलिंग पार्टियों ने बूथ पर पहुंच गए हैं, सुबह मतदान शुरू कराने से मॉकपोल कराएंगे। पार्टियों के एजेंट नियुक्त होंगे। बूथ में कोई नहीं रहेगा। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने कहा कि मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदाताओं से अपील किया कि मतदान जरूर करें। उन्हीं के वोट की ताकत से लोकतंत्र मजबूत होगा।
जिले की सात सीटों में मतदान की तैयारियां हो चुकी हैं। बूथों पर 12587 कार्मिकों के साथ पैरामिलेट्री फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया है। मतदान सुबह सात बजे शुरू होना है, इसके लिए बूथों पर मतदान कार्मिकों की ओर से तैयारी की जा रही है। सुबह माकपोल एजेंटों की निगरानी में होगा और फिर माकपोल के मतों को डिलीट भी किया जाएगा। इस बार मतदान में युवाओं की भागीदारी अधिक होगी। 12 लाख से अधिक मतदाता युवा हैं जो मतदान के दिन ताकत दिखाएंगे। मतदान की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। 197 सेक्टरों में सेक्टर मजिस्ट्रेट फोर्स के साथ भ्रमण पर रहेंगे। पुलिस की टीमें तैयार की गईं हैं जो किसी भी सूचना पर दस मिनट के भीतर बूथों पर पहुंचेंगे।
1765 बूथों पर वेब कास्टिंग व 400 पर वीडियो कैमरे से नजर
मतदान के दौरान निगरानी में प्रशासन ने कडी तैयारी की है। 1765 बूथों पर डिजिटल कैमरों से निगरानी रहेगी। इन बूथों की बेवकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। जिससे मतदान के दौरान बूथों पर होने वाली गतिविधियों पर सीधी नजर रहेगी। इसके साथ ही 400 बूथों पर वीडियो कैमरों से निगरानी होगी। वहीं 437 बूथों पर निगरानी के लिए माइक्रो प्रेक्षक रहेंगे। जो सीधे प्रशासन को रिपोर्ट देंगे और किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट प्रेक्षकों को देंगे।
965 बूथों पर रहेगी विशेष नजर
जिले के सातों विस क्षेत्र के 965 बूथों को चिन्हित किया गया है, जहां मतदान के समय स्थिति गंभीर होने की संभावना रहती है। इन बूथों पर विशेष नजर रहेगी। इसमें 602 बूथ संवेदनशील माने गए हैं, जहां पुलिस बल तैनात रहेगी। 363 बूथ अतिसंवेदनशील हैं और वहां पर प्रशासन की सीधी नजर रहेगी। बूथों की स्थिति का आकलन पर पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही अधिकारियों को लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
17 पिंक बूथों पर आधी आबादी की रहेगी धूम
जिले में इस बार महिलाओं को मतदान में सुविधा देने की पहल हुई। 17 बूथ ऐसे हैं जहां सभी कार्मिक महिलाएं ही हैं। साथ ही यहां महिला मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा रहेगी। मनकापुर, तरबगंज, गौरा में तीन- तीन पिंक बूथ बनाए गए हैं। गोंडा, मेहनौन, कटरा बाजार में दो- दो बूथों को पिंक बूथ बनाया गया है। बूथ को बेहतर ढंग से सजाया गया है।
निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए दिए गए नंबरों पर कर सकते हैं कॉल
रविवार 27 फरवरी को विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत होने वाले मतदान के दौरान निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए कन्ट्रोल रूम के नंबर 05262-233710 एवं व्यय अनुवीक्षण संबंधी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 05262-233711 पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा जिले के वरिष्ठ अधिकारियों यथा अपर जिला मजिस्ट्रेट 9454417608, मुख्य राजस्व अधिकारी 9454419060, एसडीएम सदर 9454416072, एसडीएम मनकापुर 9454416073, एसडीएम तरबगंज 9454416074 तथा एसडीएम करनैलगंज 9454416075, सीओ सिटी 9454401373, सीओ मनकापुर 9454401376, सीओ तरबगंज 9454401375 तथा सीओ करनैलगंज के सीयूजी 9454401374 तथा जिलाधिकारी के सीयूजी 9454417537 पर कॉल की जा सकती हैं।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में नियुक्त प्रेक्षकों विधानसभा 295-मेहनौन के प्रेक्षक डॉ. सीआर प्रसन्ना मोबाइल नंबर 9532052009, 296-गोंडा के प्रेक्षक टीपी राजेश मोबाइल नंबर 9451454814, 297-कटरा बाजार के प्रेक्षक सुभाष चन्द्र मजूमदार मोबाइल नंबर 8960104670, 298-कर्नलगंज के प्रेक्षक डीडी पन्धारपते मोबाइल नंबर 8423954670, 299-तरबगंज के प्रेक्षक जेएम पठानिया मोबाइल नंबर 9532059072, 300-मनकापुर के प्रेक्षक केएस वासवा मोबाइल नंबर 9532110675, 301-गौरा के प्रेक्षक मनोज कुमार मोबाइल नंबर 9532020056, व्यय प्रेक्षक विधानसभा मेहनौन, मनकापुर और गौरा वी. रामानाधा रेड्डी मोबाइल नंबर 9532015849, व्यय प्रेक्षक विधानसभा गोंडा,कटरा बाजार, करनैलगंज व तरबगंज जीजे निनावे मोबाइल नंबर 9532015297 तथा पुलिस प्रेक्षक पी. पेरूमल्ल के मोबाइल नंबर 9532101025 पर कॉल की जा सकती है।
फोटो-30-गोंडा में टामसन इंटर कॉलेज से मतदान कराने जातीं पोलिंग पार्टियां। (संवाद)- फोटो : GONDA