गोंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को देवीपाटन मंडल के पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं इसी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के गौरा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे।
रविवार को भाजपा कार्यालय में मीडिया से मुखातिब जिला प्रभारी एमएलसी अवनीश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहराइच जिले के पयागपुर में 22 फरवरी को दोपहर डेढ़ बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर तैयारी की जा रही है। मोदी की रैली में विधानसभा क्षेत्र मेहनौन, गोंडा, कटरा बाजार व कर्नलगंज के लोग शामिल होंगे। कहा कि इसी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौरा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। (संवाद)