बभनान (गोंडा)। छपिया थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द गांव में शनिवार की देर रात एक वृद्ध की सर्पदंश से मौत हो गई। छपिया थाना क्षेत्र के पिपरा बुजुर्ग गांव निवासी रामदीन (65) पुत्र मुनेश्वर खाना खाकर घर में सो रहे थे तभी रात में अचानक जहरीले सर्प ने डस लिया।
आननफानन परिवारीजन जिला चिकित्सालय फैजाबाद ले गए जहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई। प्रधान प्रतिनिधि राम धीरज मौर्य ने बताया कि वृद्ध के सर्पदंश से मौत की सूचना हल्का लेखपाल व तहसील प्रशासन को दे दी गई है।