फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मकान का छज्जा गिरने से आठ साल के बच्चे की मौत, मां जख्मी

Sun, 03 Dec 2023 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। थाना तरबगंज क्षेत्र के रगड़गंज कस्बे के पास परसपु़र मार्ग पर रविवार दोपहर एक अर्धनिर्मित मकान का छज्जा अचानक ढह गया। मलबे के नीचे दबकर आठ साल के एक बालक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अब्दुल रहमान की पत्नी बानो परिवार के अन्य बच्चों के संग घर के बाहर बैठी बकरियों को चारा खिला रही थीं। इस बीच उसने बेटे कैफ (8) से बकरियों को पानी पिलाने के लिए कहा।
कैफ पानी लाने घर के अंदर चला गया। पानी लेकर बाहर निकला तभी छज्जा अचानक छह गया और मलबे में कैफ दब गया। चीखपुकार सुनकर परिजन के साथ ही पड़ोसी दौड़े और मलबा हटाया, पर तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। मलबे की चपेट में आने से बानो भी जख्मी हो गईं।
विज्ञापन

बानो ने बताया कि बेटा कैफ घर के पास स्थित अवध शिक्षण संस्थान में पहली कक्षा का छात्र था। रविवार को स्कूल बंद होने के कारण वह घर पर ही था। छज्जा गिरने से निकली ईंट सिर व नाक पर लग जाने से वह भी जख्मी हो गईं। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्रीय लेखपाल विक्रम ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह मौके पर गए थे। रिपोर्ट तैयार कर तहसील को भेजी जाएगी।

पांच साल पहले बना था आधा-अधूरा मकान

ग्रामीणों के अनुसार, पांच साल पहले अब्दुल रहमान ने घर बनवाया था। मृतक कैफ चार भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था। छोटा भाई सात माह का है, जबकि एक बहन शहर बानो 10 साल व सन्नो तीन साल की है। पिता अब्दुल रहमान रिक्शा चालक है। चार बच्चों समेत छह लोगों के जीवन यापन का बोझ उसके ऊपर ही है। आर्थिक तंगी के चलते अधूरे घर का निर्माण पूरा नहीं हो पाया। घटना के वक्त रहमान रिक्शा चलाने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें