फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चोरी की आठ घटनाओं का खुलासा, दो गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर। परसपुर पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी और नकबजनी की आठ घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, 40,800 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शनि निषाद निवासी मरचौर, राम नेवाज पुरवा और वीरेंद्र कश्यप निवासी ग्राम पिकौरा थाना छपिया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वीरेंद्र कश्यप के खिलाफ परसपुर, खोड़ारे, छपिया और देहात कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज है।

पूछताछ में आरोपियों ने परसपुर, छपिया, खोड़ारे और देहात कोतवाली क्षेत्र में चोरी की कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले घटनास्थल की रेकी करते थे। मौका मिलने पर घरों और सराफा दुकानों को निशाना बनाते थे। चोरी के जेवर राहगीरों को मजबूरी बताकर बेचने और रकम आपस में बांटने की बात भी सामने आई है। आरोपियों की निशानदेही और पूछताछ के आधार पर परसपुर की चार समेत चोरी और नकबजनी की आठ घटनाओं का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने ग्राम नरायनपुर साल, नरायनपुर ललक और हरदिहा सपौर में हुई चोरी की घटनाओं में अपने साथी वीरेंद्र कश्यप और योगेश चौहान के साथ शामिल होना बताया। वहीं, पसका मंदिर के दक्षिणी तट पर हुई चोरी की घटना को शनि निषाद ने अकेले करना स्वीकार किया है। इन घटनाओं में शामिल अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


शनि पर गैंगस्टर एक्ट की एफआईआर

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शनि निषाद के खिलाफ पहले से कई एफआईआर दर्ज हैं। इनमें गैंगस्टर एक्ट का मामला भी शामिल है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें