फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लोग डेंगू की चपेट में

Tue, 13 Oct 2015 10:58 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप कम होने की बजाय दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। हर रोज डेंगू से पीड़ित मरीज सामने आ रहे हैं। मंगलवार को आठ मरीज डेंगू से पीड़ित पाए गए। वहीं, स्वास्थ्य विभाग इस  बीमारी से लोगों को निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन


करनैलगंज सीएचसी के अंतर्गत ग्राम नरायनपुर माझा के मजरा पिपरी निवासी श्रीनाथ के पुत्र अंकुर की तीन सप्ताह पूर्व डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई थी। अब उसका भाई मनीष भी डेंगू से पीड़ित है, जिसका  बाराबंकी के किसी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं, इसी ग्राम पंचायत के मजरा अंगद पुरवा निवासी रश्मि सिंह व गोनवा निवासी अमित मिश्र, करनैलगंज के जलील, कासिम, रंजीत सोनी, राजू व निकहत डेंगू से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें से कुछ के परिवारीजन पीड़ितों का लखनऊ में इलाज करवा रहे हैं तो कुछ मरीजों का उपचार नगर के निजी चिकित्सकों के यहां हो रहा है।

नगर स्थित एक नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि उनके पास अब तक 20 से अधिक डेंगू से पीड़ित मरीज आ चुके हैं।

उधर, सीएचसी के अधीक्षक डॉ. पीएन राय का कहना है कि डेंगू से पीड़ित कोई भी मरीज अस्पताल में नहीं आया है और न ही इसकी कोई सूचना ही उन्हें मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें