फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में उड़ेल दी गरम चाय, बच्चा झुलसा

Tue, 13 Oct 2015 10:56 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
धानेपुर थाना क्षेत्र के सिंहवापुर गांव में रंजिश को लेकर एक मासूम पर उसके पड़ोसी की बेटी ने गर्म चाय उड़ेल दी, जिसमें बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। बच्चे की मां ने थाने पर तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सिंहवापुर निवासी गुलाबपती ने बताया कि उसका पड़ोसी नोखेलाल उसके परिवार से रंजिश रखता है। इसके पहले भी वह कई बार गुलाबपती की पिटाई कर चुका है।

गुलाबपती के मुताबिक मंगलवार को उसका बेटा चंद्रप्रकाश (5) खेलते समय नोखेलाल के घर की तरफ चला गया। इसी बात को लेकर नाराज नोखेलाल की बेटी श्यामा ने अपने माता पिता की मौजूदगी में चंद्रप्रकाश पर गर्म चाय उड़ेल दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


चंद्रप्रकाश की मां गुलाबपती ने नोखेलाल, उसकी पत्नी व बेटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने बताया कि वह चुनाव ड्यूटी में क्षेत्र में हैं। उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें